- Hindi News
- एक बहू शराब बेचती है दूसरी ने कब्जा किया
एक बहू शराब बेचती है दूसरी ने कब्जा किया
भास्कर संवाददाता|खरगोन
बहुओंसे परेशान दो ससुर सोमवार एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायत में बहूओं पर कार्रवाई की मांग की है। पहली शिकायत में ससुर ने कहा साहब बहू शराब बेचती है। जबकि दूसरे ससुर ने घर से निकालने और जबरन कब्जे की बात कही है।
पहली शिकायत में इदारतपुर छालपा से कांशीराम ने बताया वह ग्राम का एक इज्जतदार व्यक्ति होकर पिछले कई वर्षों से यहां निवास कर रहा है। लेकिन उसकी छोटी बहू सुनीता एक साल से अवैध शराब का कारोबार कर रही है। मेरा बेटा बाहर काम पर जाता है। सुनीता घर में अकेली रहकर रात तीन बजे तक शराब बेचती है। उसे रोका गया तो विवाद किया उन्होंने बताया 14 मई 2013, 16 अप्रैल 2013, 23 मार्च 2013, और 26 मार्च 2013 को भी आवेदन सौंपे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। कांशीराम ने कार्रवाई की मांग की है।
घरसे निकाल कर लिया कब्जा, फंसाने के लिए की शिकायत-बड़वाह केपिपलोद के मांगीलाल बोंदर ने शिकायत में कहा उसकी बहू सजनबाई पति फूलचंद भामपुरा पुनर्वास ने पक्के मकान पर कब्जा कर लिया है। सजनबाई ने मेरे खिलाफ थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। मेरे बेटे फुलचंद का दूसरा विवाह सजनबाई के साथ हुआ था। सजनबाई ने मुझे बेटे को घर से निकाल दिया है। मांगीलाल ने कार्रवाई की मांग की है।