- Hindi News
- राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त चंबल डीआईजी संभालेंगे निमाड़ रेंज की कमान
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त चंबल डीआईजी संभालेंगे निमाड़ रेंज की कमान
निमाड़रेंज के चारों जिलों में पुलिस व्यवस्था और सख्त होगी। यहां छह महीने से खाली डीआईजी पद पर नई पदस्थापना हुई। प्रदेश के 71 आईपीएस अफसरों के तबादले के कारण चंबल रेंज (मुरैना) डीआईजी डी.के. अार्य निमाड़ रेंज की कमान संभालेंगे। 1998 केडर आईपीएस श्री आर्य को 15 अगस्त को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया वे 27 सितंबर को रेंज का चार्ज लेंगे। जानकारी के अनुसार स्वभाव से जिंदादिल आर्य सख्त कार्रवाई और त्वरित पड़ताल के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी ये 21वीं पदस्थापना है। जानकारी के अनुसार फरवरी में योगेश चौधरी का तबादला होने से पद रिक्त था।
श्री आर्य ने बताया 1984 में पुलिस ज्वाइन की। पहली पदस्थापना खंडवा में अक्टूबर 1984 हुई। जनवरी 1985 तक यहां डीएसपी रहे। इसलिए निमाड़ के बारे में अच्छे से जानते हैं। इसके बाद 1998 में आईपीएस में सिलेक्शन हुआ। उन्होंने कहा करीब 30 साल बाद वापस निमाड़ में आने से पुरानी यादें भी ताजा हो जाएगी।
लव जिहाद
खरगोनजिले पर विशेष नजर रहेगी। सांप्रदायिकता भड़काने वाले लोगों पर कार्रवाई करेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी बढ़ाएंगे।
सिमीगतिविधि
खंडवा,सेंधवा आदि संवेदनशील क्षेत्रों में सख्ती की जाएगी। इसके लिए विशेष दल बनाएंगे। समय-समय पर निरीक्षण भी करेंगे।
अवैधहथियार
चारोंजिलों की अंतरर्राज्जीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाएंगे। अवैध हथियार का काम करने वालों को पकड़ेंगे। उनकी काउंसिलिंग भी करेंगे।
महिलासुरक्षा
रेंजके चारों एसपी को महिला सुरक्षा के विशेष निर्देश देंगे। निर्भया दल का विस्तार करेंगे।
ये है प्रोफाइल
1998-एएसपी बैतूल
2000- एआईजी भोपाल
2007- एसपी रायगढ़
2012- डीआईजी भोपाल (इंटेलिजेंस)
2013- डीआईजी चंबल रेंज मुरैना
इन चुनौतियों पर बोले
डीके आर्य