पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निमरानी में तनाव, बल तैनात

निमरानी में तनाव, बल तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारकी शाम 6 बजे बलकवाड़ा थाना खलटांका चौकी क्षेत्र के गांव निमरानी में छेड़छाड़ पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते गांव में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। गांव के बड़ा चौक पर पुलिस बल तैनात रहा।

जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम को निमरानी गांव के चिचली मार्ग पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दो समुदाय के लोग बड़ी संख्या में बस स्टैंड पर एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही बलकवाड़ा चौकी पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने तत्परता से स्थिति नियंत्रण में करते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया। देर शाम को मंडलेश्वर से एसडीओपी सुनील जाली नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बड़ा चौक में तैनात रहा पुलिस बल।