लव जिहाद जैसे मामलों पर लगें रोक -विहिप
{वििहप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
भास्करसंवाददाता|खरगोन
लवजिहाद की आशंका के चलते हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने की। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट में एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज, बाजार, बस स्टैंड पर छेड़छाड की घटनाएं बढ़ गई हैं। इन पर अंकुश लगाया जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा धार्मिक स्थलों और कार्यक्रमों में गैर सनातनों की अनावश्यक उपस्थिति रोकी जाए। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, प्रमुख बाजारों सहित सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस की तैनाती हो। चौराहों पर पुलिस अफसरों के मोबाइल टेलीफोन नंबर सार्वजनिक रूप से लिखे जाए। अभी तक सामने आए मामलों की जांच कर कार्रवाई की जाए। शिक्षण संस्थाओं के पास अवैध रूप से खड़े ऑटो रिक्शा संचालकाें के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
...इधर, अजाक पुलिस कर रही जांच
लवजिहाद की आशंका के चलते गुरुवार को दो युवतियों के साथ पकड़ाए युवक से पूछताछ अजाक पुलिस कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले में राधावल्लभ मार्केट स्थित दुकानदारों से भी बात की।
विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को सौंपा ज्ञापन।