आकस्मिक निरीक्षण में स्कूल बंद मिला
मुलठान क्षेत्र में एसडीएम ने किया निरीक्षण
भास्करसंवाददाता| खामखेड़ा
मुलठानक्षेत्र में शुक्रवार को एसडीएम बीएस सोलंकी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्कूल धारणधारा बंद मिली। एसडीएम श्री साेलंकी ने बीआरसी कसरावद को मौका पंचनामा बनाने के निर्देश दिए।
जानकारी अनुसार मुलठान एसडीएम श्री सोलंकी ने किरगांव में प्रावि मावि स्कूलों सहित उचित मूल्य की दुकान का भी निरीक्षण किया। अम्बाक बांध पर स्थित प्रावि चारणधारा दोपहर 1 बजे बंद मिली। एसडीएम के निर्देश के बाद बीआरसी कार्यालय के बीएसी बीएल कुशवाह ने दौरा कर स्कूल बंद पाई जाने पर पंचनामा बनाया। स्कूल में प्रधानपाठक शिवचंद टेमरनिया सहायक अध्यापक सुधीर नाइक अनुपस्थित पाए गए।
बीआरसी भगवानदास इंगले ने बताया बंद पाई गई स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। संतोषप्रद जवाब मिलने पर उच्च स्तरीय कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बतरने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।