पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर जला, बलगांव में चार दिन से बिजली बंद

ट्रांसफार्मर जला, बलगांव में चार दिन से बिजली बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसफार्मरजलने के बाद चार दिन से बलगांव के ग्रामीण अंधेरे में रह रहे हैं। बिजली के अभाव में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या भी उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीण महेश पटेल, घनश्याम पटेल, लवकुश पटेल दिनेश पटेल ने बताया गांव में लगभग तीन सौ बिजली उपभोक्ता है। इसमें से लगभग 250 उपभोक्ता प्रतिमाह बिल जमा कर रहे हैं। वहीं 50 उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने के चलते विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जले ट्रांसफार्मर को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। विद्युत िवतरण कंपनी कर्मचारी गांव की 15 फीसदी बकाया राशि जमा करने की बात कहते हैं। ग्रामीणों का कहना है जिन लोगों के बिजली बिल बकाया है उनके कनेक्शन काट दिए जाए। पंद्रह फीसदी बकाया की सजा पूरा गांव भुगत रहा है। गांव में बिजली नहीं दी जा रही है। समस्या को लेकर ग्रामीण मंडलेश्वर बिजली कंपनी के अफसरों से भी मिले लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। अब गांव के 250 उपभोक्ता कंपनी के िखलाफ उपभोक्ता फोरम में जाने की बात कह रहे हैं।

पचासफीसदी राशि जमा करें

^बलगांवमें लगभग 50 उपभोक्ताओं पर पांच लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया है। नियमानुसार पचास फीसदी राशि जमा होगी तो ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। -एम. झेड खान, सहायकयंत्री विविकंलि.बालसमुद