पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान की गैलरी में घुसा ट्रक

दुकान की गैलरी में घुसा ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकान की गैलरी में घुसा ट्रक

करही| सोमवारको मुख्य मार्ग पर चौराहे के समीप एक ट्रक बैलगाड़ी को साइड देने के चक्कर में एक दुकान की गैलरी से टकरा गया। दुकान पर खड़े लोग बाल बाल बचे। सुबह 9 बजे मुख्य चौराहे के पास चांदनी चौक की ओर से रही बैलगाड़ी को नेहरू मार्केट की ओर से रहे ट्रक के चालक ने साइड दी। तभी वह गैलरी में जा घुसा। एएसआई आरएस शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ट्रक पकड़ा। लेकिन दुकानदार ने शिकायत नहीं की। जिससे ट्रक छोड़ दिया। छोटी सी गली में बड़े वाहनों के घुसने से समस्या आती है। जनसंवाद में लोगों ने एसपी अमित सिंह से भी इसकी शिकायत की थी।