- Hindi News
- ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कवायद शुरू
ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कवायद शुरू
नगरके मध्यमार्ग से गुजर रहे इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे पर लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। पांच दिनों से लगातार थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह परिहार सदलबल मार्ग पर ट्रैफिक पार्किंग व्यवस्थाएं सुधारते नजर रहे हैं। देर शाम को थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मुख्य चौराहे से लेकर इंदिरा मार्केट तक के अंतिम छोर तक बेतरतीब खड़े वाहनों पर चालानी की। दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को अपनी दुकान की सीमा में रखने की हिदायत भी दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया फिलहाल लोगों को समझाइश दी जा रही है। यदि यातायात व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। आमजन को जागरूक करने बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए थाना प्रभारी द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चौराहे पर सवारी भरने के लिए खड़ी होने वाली यात्री बसों के कारण भी यातायात बाधित होता है। ट्रैफिक जवानों के मना करने के बाद भी बस चालक परिचालक हठधर्मिता दिखाते हुए बस में सवारियां भरते हुए नजर आते हैं। एसपी की जनसुनवाई में भी सवारी भरने वाली यात्री बसों का मुद्दा खूब उठा था, लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह से रोक नही लग पाई है।