पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहस्थ में ओंकारेश्वर पहुंचने के नए रास्ते नहीं बनेंगे

सिंहस्थ में ओंकारेश्वर पहुंचने के नए रास्ते नहीं बनेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ2016 में ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर नए रास्ते नहीं बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग मप्र सड़क विकास प्राधिकरण विभाग पुराने मार्गों को ही दुरुस्त करेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के पास 21 करोड़ 56 लाख के तीन प्रस्ताव हैं। इनमें सनावद से ओंकारेश्वर, मोरटक्का से ओंकारेश्वर नहर के पास से एक मार्ग बनाना शामिल है। वहीं मप्र सड़क विकास प्राधिकरण सनावद से कोठी मार्ग का निर्माण करेगा। जिसकी लागत 10 करोड़ रहेगी। सिंहस्थ में 5 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस दौरान पुरानी सड़कों को चकाचक बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी एमपीआरडीसी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मोरटक्का से ओंकारेश्वर 10.6 किमी मार्ग के लिए 12 करोड़ 75 लाख, मोरटक्का से ओंकारेश्वर 4.4 किमी एक्वाडक्ट मार्ग के लिए 4 करोड़ 67 लाख 25 हजार सनावद से कोठी 5 किमी तक मार्ग के लिए 4 करोड़ 11 लाख 23 हजार के प्रस्ताव आए। कम राशि वाले दो प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे गए हैं।