पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगोरिया पूर्व हाट बाजार शुरू

भगोरिया पूर्व हाट बाजार शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाटबाजार व्यापारियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा 50 लाख की लागत से टीन शेड एवं आठ दुकानों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जनवरी-फरवरी माह में हाट बाजार निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है। भगोरिया पर्व से पहले हाट बाजार लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के सज्जनसिंह चौहान ने हाट बाजार स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। हाट व्यापारियों को बैठने के लिए टीनशेड, प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा के लैंप भी लगाए जाने की बात कही। जल्द ही बाजार हाट का लाभ ग्रामीण अंचल के छोटे व्यापारियों को भी मिलेगा। दुकानें पंचायत द्वारा आवंटित की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान एसआर ठाकुर, विनोद आलीवाल, शमशुद्दीन शेख मौजूद थे।

हाट बाजार स्थल का निरीक्षण करते विभागीय अफसर।