- Hindi News
- बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से परिवार और समाज पा सकता है तरक्की
बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन से परिवार और समाज पा सकता है तरक्की
युवादेश के भावी कर्णधार हैं तो समाज के वयोवृद्ध जीवन के अनुभवों की जमापूंजी हैं। बड़े-बुजुर्गों के मार्गदर्शन से हमारा परिवार समाज तरक्की पा सकता है। मात्र वृद्ध हो जाने पर मानव अधिकारों से उन्हें वंचित नहीं किया जा सकता। माता-पिता वरिष्ठ नागरिकों को भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 का निर्माण कर शासन ने वृद्धजनों को विशेष अधिकार, सुरक्षा, आश्रय एवं चिकित्सा के प्रावधान किए हैं। यह बात जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई ने बुधवार काे मानवाधिकार दिवस पर नागरिकों को संबोधित करते हुए कही। शिविर में तहसील विधिक सेवा समिति महेश्वर की न्यायाधीश एवं अध्यक्ष ज्योति डोंगरे भी उपस्थित रहीं। श्रीमती डोंगरे ने मानवाधिकार दिवस का महत्व बताते हुए कहा वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त माैलिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम में सीएमओ संजय कानूनगो ने वृद्धजनों को मिलने वाली सुविधाओं एवं सहायता की जानकारी दी। इस दौरान वृद्धजनों के अधिकार एवं मानवाधिकार संबंधी पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।
विधिक शिविर में संबोधित करते अतिथि।