- Hindi News
- नई पुरानी परिषद मिलकर करेगी मेले का शुभारंभ
नई पुरानी परिषद मिलकर करेगी मेले का शुभारंभ
नगरमें हर साल लगने वाला श्री गांगलेश्वर महादेव मेला 14 दिसंबर से लगेगा। नगर परिषद ने मेले के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। एक माह तक लगने वाले मेले में लोगों के मनोरंजन के साधनों सहित आकर्षक झूले, सर्कस, सिनेमा बड़ी संख्या में िखलौनों की दुकानें सजेंगी। वर्तमान नगर परिषद नवनिर्वाचित परिषद सदस्य संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि हर साल मेले में 250 से अधिक दुकानें लगती हैं। मेला मैदान में झूले पहुंच चुके हैं। इस बार का साप्ताहिक हाट मेले में ही लगेगा। सीएमओ के पटेल ने बताया 52वें मेले के आयोजन की स्वीकृति जिले से िमल गई है। मैदान की साफ-सफाई एवं जमीन नपती का काम किया जा रहा है। 12 दिसंबर को जमीन वितरण 13 को शुभारंभ के बाद 14 दिसंबर का साप्ताहिक हाट बाजार मेला मैदान पर लगेगा। 15 जनवरी मकर संक्रांति तक मेला लगेगा।
प्रशासन संभालेगा बागडोर
इसबार मेले के लिए अलग से समिति गठित नहीं होगी। व्यवस्था संचालन की जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। आयोजन में वर्तमान नवनिर्वाचित सदस्य शामिल होंगे। ऐतिहासिक पारंपरिक मेले के आयोजन में मनोरंजन के साधन बढ़ाने की मांग लोगों ने की है। मेले की रौनक बढ़ाने के लिए नगर परिषद सर्कस, झूले, सिनेमा, मौत का कुआं सहित अन्य मनोरंजन वाले झूलों की अधिकता पर ध्यान देना जरूरी है।
नगर परिषद कर्मचारियों ने मेले में जमीन आवंटन का काम शुरू किया।