पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतुलन बिगड़ने से हो सकता हादसा एसपी

संतुलन बिगड़ने से हो सकता हादसा- एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{डाॅ. से चर्चा बाद कहा- जांच कराएंगे, एएसआई की मौत का मामला

भास्करसंवाददाता| महेश्वर

मंडलेश्वरथाने में पदस्थ एएसआई सोनाजी कास्डेकर (50 ) की बबलाई मार्ग पर दुर्घटना में मौत होने की सूचना के बाद बुधवार सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। यहां से शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के लिए लाया गया। दोपहर में एसपी अमितसिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉ. अनुराग तोमर से चर्चा कर जानकारी ली। एसपी श्री सिंह ने बताया मामला प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। संभवत: मोटरसाइकिल के संतुलन बिगड़ने से घटना घटी होगी। जांच करवाई जाएगी। श्री सिंह ने मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए नियमानुसार शासकीय मदद के लिए कार्रवाई की बात कही। थाना प्रभारी आरएस छारी ने बताया श्री कास्डेकर की बबलाई मार्ग पर पुरानी मंडी के समीप मोड़ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई। वे बलवाड़ा थाने से मंडलेश्वर की ओर लौट रहे थे। मंगलवार देर रात दुर्घटना होने के बाद बुधवार सुबह यादव पिता कुंवर राठौड़ निवासी बबलाई ने सूचना दी। अस्पताल परिसर में एसडीओपी सुनील जाली, मंडलेश्वर थाना प्रभारी आरएस बझैया, एसआई नितिन अहिरवार, सरितासिंह सहित मृतक की प|ी फूलबाई परिजन उपस्थित थे।