- Hindi News
- कसरावद में कॉलेज के पास ही बनेगा खेल मैदान
कसरावद में कॉलेज के पास ही बनेगा खेल मैदान
ऐसे चली मुहिम और लग गई मुहर
दैनिकभास्कर ने 2 नवंबर को कसरावद में नहीं मिली जमीन गांव में बन सकता है खेल मैदान, 4 नवंबर को खेल परिसर निर्माण बाेरावां बामंदी का भेजा प्रस्ताव। 6 नवंबर को सरकारी कॉलेज के पास खेल परिसर निर्माण को लेकर तीसरा प्रस्ताव तैयार शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इससे राजस्व अफसरों पर दबाव बना और शहर में ही खेल मैदान विकसित करने पर मुहर लग गई।
कालेज के पास इस पहाड़ी पर बनेगा खेल मैदान।
भास्कर संवाददाता| कसरावद
खेलमैदान के लिए जगह तलाशने के बाद अंतत: नगर को ही इसकी सौगात जल्द मिलने जा रही है। आमजन के दबाव तथा भास्कर की सकारात्मक पहल पर शासकीय महाविद्यालय के पास प्रस्तावित जमीन को खेल मैदान के लिए जिले से स्वीकृति मिल गई। खेल प्रेमियों ने इस पर हर्ष जताया है। एक करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाले नवीन खेल मैदान के लिए राजनीतिक खींचतान के चलते बामंदी बोरावां गांव में प्रस्ताव भेजा गया। लंबी जद्दोजहद के बाद अंतत: नगर के खेलप्रेमियों की जीत हुई। अंतिम सर्वे किए गए प्रस्ताव को खेल मैदान के लिए स्वीकृति मिली। इसके बाद नगर में ही खेल मैदान का निर्माण होगा। नगर के अशोक पाटीदार, राकेश राठोड़, प्रवीण चौबे, प्रदीप कुशवाह ने बताया भास्कर ने लगातार खेल मैदान के लिए समाचार प्रकाशित कर आमजन का इस ओर ध्यान दिलाया। इसी का परिणाम रहा कि प्रशासन को दोबारा सर्वे कराना पड़ा। खेल मैदान की स्वीकृति के लिए समय से पहले लोगों को सतर्क कराने पर नगरवासियों ने भास्कर को धन्यवाद दिया।
मिलगई मंजूरी
नायबतहसीलदार हुकूमसिंह निगवाल ने बताया शासकीय कालेज की हलका नं. 13 की 7 हेक्टेयर जमीन सर्वे क्रमांक 55-50 का प्रस्ताव जिले को भेजा था। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।