पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवर्तित मार्ग की मांग को लेकर आपत्ति दर्ज की तैयारी

परिवर्तित मार्ग की मांग को लेकर आपत्ति दर्ज की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपत्ति फार्म भरवाते नगर के युवा।

भास्कर संवाददाता| भीकनगांव

राजमार्गनिर्माण की अधिसूचना जारी होने के बाद नगरवासी आपत्ति दर्ज कराने के लिए नगरवासियों ने अभियान छेड़ दिया है। नगरवासियों ने मप्र सड़क विकास निगम भोपाल सहित संभागीय प्रबंधक हो पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराते हुए परिवर्तित मार्ग की मांग की है। नगरवासियों के अनुसार नगर पंचायत सीमा के अंतर्गत रहवासियों की हक मालकी कब्जे के पक्के मकान सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठान निवास स्थित हैं। प्रस्तावित राजमार्ग आबादी क्षेत्र से निकाला जाता है तो संपूर्ण व्यावसायिक प्रतिष्ठान सहित निवास गृह नष्ट हो जाएंगे। न्यायहित में आपत्ति पर गौर कर परावर्तित मार्ग भीकनगांव आबादी क्षेत्र सीमा से बाहर से निकालने की योग्य कार्रवाई की जाए। शहरवासी लोगों से आपत्ति फार्म भरवाकर भोपाल भेजेंगे।

घर-घरदस्तक दे रहे युवा-युवा शैलेंद्रजैन, तेजपाल सलूजा, राहुल कासलीवाल, सुनील नामदेव, मनमोहन मारकंडे, लोकेश लोनखेड़े, मयूर सोनी, अजय राठौर, समीर खान, आशीष गुप्ता, रवि पटेल, दिलीप राठौर, अरविंद जैन घर-घर दस्तक देकर आम लोगों से आपत्ति दर्ज कराने के लिए नि:शुल्क फार्म उपलब्ध करवा रहे हैं।