तंवर समाज को भी मिले लाभ
तंवर समाज को भी मिले लाभ
सनावद: तंवरसमाज कल्याण समिति अध्यक्ष बालकराम तंवर ने सीएम, कलेक्टर, जिला पंचायत अन्य अफसरों को भेजे ज्ञापन में तंवर समाज को सहरिया, भारिया बैगा जाति के समान लाभ दिए जाने की मांग की। उन्हाेंने कहा लोढ़ा, भामटा, सनतोड़ा कहे जाने वाले ही तंवर हैं। हम अजजा क्र. 20 जाति के सदस्य हैं। समाज का परंपरागत व्यवसाय रेशेदार फसल उगाना है। तंवर जाति को विशेष पिछड़ी जनजाति (सहरिया, भारिया बैगा) का लाभ मिलना चाहिए। अभी अजजा का लाभ मिलता है।