पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बायपास के बावजूद नगर से गुजरते वाहन

बायपास के बावजूद नगर से गुजरते वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायपासहोने के बाद भी नगर से भारी वाहन बेरोकटोक गुजर रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी वाहन चालकों पर कार्रवाई नहीं करती। नगर से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण प्रतिदिन मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। जिसके कारण राहगीरों सहित छोटे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर व्यापारी संघ ने भी करही थाने सहित जिला पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार स्थिति से अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जनसंवादमें एसपी सिंह को बताई थी समस्या

पिछलेदिनों जनसंवाद कार्यक्रम में आए एसपी अमितसिंह से गणमान्य नागरिकों ने दो ट्रैफिक जवानों की मांग की थी। एसपी ने ट्रैफिक जवान भेजने की बात कही थी, लेकिन अब तक जवान नहीं भेजे गए। दो दिन पहले ही यहां मुख्य मार्ग पर एक भारी वाहन बैलगाड़ी को साइड देने में मकान की गैलरी से टकरा गया था। इससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बची थी। व्यापारी संघ अध्यक्ष महेंद्र छाजेड़ ने बताया करही थाना टीआई ब्रजेश श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया ट्रैफिक जवानों को आने में समय लग सकता है।

प्रतिबंध के बावजूद नगर में घुसते हैं बड़े वाहन।