कैमरे की जद में पूरा शहर
शहरमें संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने और किसी भी वारदात का तत्काल पता लगाने के लिए पुलिस विभाग ने ईसीआई (ई-क्राइम इन्वेस्टिगेशन) की मदद से 11 स्थानों पर सीसीटीवी लगाए हैं। जिससे अब पूरा शहर कैमरे की जद में गया है। पुलिस थाना सनावद में ही इसकी सतत मॉनिटरिंग हो रही है। एक जवान इसी के लिए तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि सीसीटीवी नहीं होने से किसी भी वारदात में आराेपियाें को पकड़ने में पुलिस को बड़ी परेशानियाें का सामना करना पड़ता था। सीसीटीवी कैमरे की जद में आने से अब पुलिस के पास हर स्पॉट की वीडियो रिकार्डिंग होगी। सभी कैमरों में नई टेक्नॉलाॅजी यूज की जा रही है। कुछ स्थानों पर लोगों को जद में लगाया गया तो कुछ जगह वाहनों की नंबर प्लेट को।
मोरटक्का चौराहा पर एक होटल के ऊपर दो कैमरे से शहर की निगरानी हो रही है।
शहर की कहां से कैसे हो रही है निगरानी
थाना परिसर- 2 कैमरे
यहांलगे दो सीसीटीवी से थाने के सामने से गुजरने वाले वाहन, थाने के अंदर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
बसस्टैंड- 2 कैमरे
बसस्टैंड पर नजर रखने के लिए नगर पालिका की दीवार पर दो कैमरे लगे हैं। पहला कैमरा बस से उतरने चढ़ने वाले यात्रियों पर नजर रखेगा तो दूसरा थाने की ओर का हिस्सा कवर कर रहा है। यह कैमरा नंबर ट्रैस करने के लिए लगाया गया है।
पुनासा रेलवे क्रासिंग- 1 कैमरा
पुनासारेलवे क्रासिंग के पास दुकान की छत पर सीसीटीवी लगाया गया है। इससे पुनासा की ओर से आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
सुभाषचाैक- 2 कैमरे
आएदिन हो रही वारदातों को देखते हुए पुलिस ने दो सीसीटीवी लगाए हैं। सराफा क्षेत्र होने के कारण अक्सर दुकानदारों को चपत लगती है।
रेलवेस्टेशन- 1 कैमरा
यहांएक कैमरा लगाया है। इससे बाहर से आने जाने वाले हर यात्री पर नजर रखी जा रही है।
गणपति मंदिर चौराहा- 1 कैमरा
यहांसे थाना परिसर, बस स्टैंड रोड, इंदौर -खंडवा रोड को कवर किया जा रहा है। यहां रिमूविंग कैमरा लगा है। जो कुछ देर तक घूमता रहता है।
मोरटक्काचौराहा- 2 कैमरे
यहांएक होटल के ऊपर दो कैमरे लगाए गए हैं। एक से मोरटक्का चौराहा पर खरगोन रोड़ और त्रिकोण चौराहा से पहुंचने वाले जद में हैं। दूसरे से सराफा की ओर जाने वाला मार्ग कवर हो रहा है।
नई टेक्नॉलाॅजी का प्रयोग
^ई-क्राइमइन्वेस्टिगेशन खरगोन की ओर से सार