पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलमेट पहने होते तो नहीं होती कास्डेकर की मौत

हेलमेट पहने होते तो नहीं होती कास्डेकर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहांएक ओर पुलिस कानून का पालन जनता से कराने का काम करती है वहीं खुद पुलिस अधिकारी और जवान इन नियमों का पालन नहीं करती हैं। पिछले कुछ महीनों से पुलिस ने हेलमेट पहनने के लिए आमजन पर सख्ती दिखाई है, लेकिन खुद पुलिसकर्मी ही हेलमेट नहीं पहनते।

बुधवार को बबलाई में एएसआई सोनाजी कास्डेकर की मौत शायद ही होती अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता। एसडीओपी सुनिल जॉली ने इस संबंध में चर्चा में कहा पुलिस हो या आमजन नियम सबके लिए एक समान है। एसपी अमितसिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बाइक चलाने के दौरान हेलमेट का उपयोग करें। साथ ही नियम उलंघन करने पर उनसे दंड वसूलने के निर्देश भी दिए हैं।