सनावद : जवाहरमार्ग स्थित एटीएम एक महीने से बंद है। यहां बदमाशों ने चोरी का प्रयास कर तोड़फोड़ की थी। तब से बैंक प्रबंधन ने इसे दुरुस्त नहीं कराया। जिसके कारण एटीएम से पैसा निकालने पहुंच रहे ग्राहकों को परेशानी हो रही है। मोरटक्का चौराहा स्थित एटीएम पर भीड़ अधिक रहती है। वहां लंबी कतार लग रही है।