- Hindi News
- आरक्षक की वर्दी में आकर डीएसपी का रौब झाड़ते खंडवा का युवक गिरफ्तार
आरक्षक की वर्दी में आकर डीएसपी का रौब झाड़ते खंडवा का युवक गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता|गोगावां/अंदड़ (खरगोन)
जिलामुख्यालय से 50 किमी दूर गोगावां थाने के पोखर गांव में पुलिस ने गुरुवार दोपहर खंडवा जिले के एक युवक को पकड़ा है। वह पीली बत्ती लगाकर टवेरा गाड़ी में आया था और आरक्षक की वर्दी पहनकर ग्रामीणों के बीच डीएसपी होने का रौब झाड़ रहा था। पांचवीं पास इस युवक को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
गाेगावां थाना प्रभारी माताप्रसाद वर्मा ने बताया थाने पर उससे कड़ी पूछताछ में संतोष पिता मोतेसिंह (25) निवासी पलकना जिला खंडवा बताया। पुलिस ने उसके पास से टवेरा गाड़ी (एमपी 12बीसी-0637) जब्त की है। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची वह गाड़ी में बैठकर आरक्षक की वर्दी एवं बैच में फोन पर बात कर रहा था। जांच में खंडवा डिप्टी रेंजर शंकरसिंह चौहान की गाड़ी निकली है। वह उनका ड्राइवर रहा है।
ऐसे पकड़ाया पुलिस वर्दी में
पोखरके ग्रामीणों ने बताया युवक बुधवार से यहां आया है। वह सरपंच डोंगरसिंह के यहां रात रुका था। सुबह से ही वह वर्दी की धौंस दे रहा था। कुछ ग्रामीणों ने 2 किमी दूर अहिरखेड़ा पुलिस चौकी पर फोन लगाकर सूचना दी। गोगावां थाने से एएसआई र|ेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर द्विवेदी, मोतीलाल कुमावत आसिफ खान ने गांव जाकर उसे धरदबोचा।
सिगनूर से देसी कट्टा खरीदने की आशंका
पुलिसको उसके पास से खरगोन जिले का नक्शा भी मिला है। उसमें सिगनूर गांव पर टिक लगा है। आशंका यह है कि वह यहां देसी कट्टा खरीदने आया हो सकता है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक पुलिस को भ्रमित कर रहा है। वह किसी महिला के साथ यहां पहुंचने संबंधी बयान दे रहा था। शुक्रवार उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गोगावां में नकली पुलिस पीली बत्ती लगी गाड़ी में पोखर आया था, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस ने बत्ती लगे वाहन को जब्त किया।
आरक्षक की ड्रेस पहने युवक संतोष।