पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैसेज फोन नंबर डिलीट कर भृत्य ने लगा ली फांसी

मैसेज-फोन नंबर डिलीट कर भृत्य ने लगा ली फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयंतीमाता रोड स्थित चारण मोहल्ले में आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव बैंक के भृत्य भूपेंद्र कमल सिंह चौहान (21) ने अपने ही घर पर फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने खुद के फेसबुक अकाउंट से सारे फ्रेंड्स को रिमूव किया। सभी मैसेज और कान्टेक्ट नंबर डिलीट भी कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात भूपेन्द्र अपने छोटे भाई वीरेंद्र और मां ललिताबाई के साथ घर के अगले कमरे में सोया था। अगले दिन सुबह 6 बजे जब नानी उमा बाई उसे उठाने पहुंची तो भूपेन्द्र की शव फंदे पर लटका देख सन्न रह गई। नानी की आवाज सुनकर मां ललिताबाई की नींद भी खुल गई। परिजन ने किसी तरह शव को फंदे से उतारा। भूपेन्द्र के बचने की उम्मीद लेकर उसे सिविल अस्पताल भी ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। सुबह 9 बजे शव का पंचनामा बनाया गया। अस्पताल के स्वीपर के छुट्टी पर होने के कारण बलवाड़ा से स्वीपर को बुलाया गया। जिसके चलते दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम हो सका। सुलगांवमें रहते हैं पिता- मामाराजेश ने बताया भूपेन्द्र के पिता सुलगांव में रहते हैं। जबकि वह करीब 10 साल से अपनी मां के साथ यहीं रह रहा था। महेश्वर रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में काम करता था। शाम को बैंक से आने के बाद लगभग 9:30 बजे बाद खाना खाकर अपने कमरे में सोया।

पुलिस ढूंढती रही सुसाइड नोट

घटनाके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण कर बिस्तर,पर्स और अन्य जगह खोजबीन की गई। सुसाइट नोट तलाशा लेकिन यहां उन्हें कुछ भी हाथ नही लगा। वीरेंद्र ने बताया भूपेन्द्र ने अपने मोबाइल से सारे कांटेक्ट और मैसेज डिलीट कर दिए हैं। साथ ही फेसबुक एकाउंट से भी सारे फ्रेंडस को रिमूव कर दिया है।

मकान में जांच करता पुलिसकर्मी।

भूपेंद्र