- Hindi News
- कांस्य पदक लेकर लौटे शहर के चार फुटबॉल खिलाड़ी
कांस्य पदक लेकर लौटे शहर के चार फुटबॉल खिलाड़ी
गोवा(मापुसा) में हुई राष्ट्रीय सेवन साइड फुटबॉल स्पर्धा में शहर के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ। गुरुवार को सभी खिलाड़ी शहर लौटे। जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष अलीम शेख ने बताया स्पर्धा में प्रदेश की सीनियर टीम तीसरे स्थान पर रही। खिलाड़ियों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इसमें पीजी कॉलेज के अब्दुल समद, प्रियदर्शिनी स्कूल के अमितेष मिश्रा, भानुप्रताप जादौन, विपुल भावसार शामिल थे। जूनियर वर्ग में संत जूद स्कूल के दिव्यांशु महाजन, प्रियदर्शिनी स्कूल के रौनक पाटीदार सुयश बिरला का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। संघ सहसचिव सिद्धिक खान ने बताया स्पर्धा में राष्ट्रीय टीम का चयन होना था। जिले के िखलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट होने से राष्ट्रीय टीम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। शुक्रवार से सभी खिलाड़ी आगामी स्पर्धाओं के लिए अभ्यास शुरू करेंगे।
बास्केटबाल टीम को मिला स्वर्ण पदक
चार फुटबॉल खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिला।
खरगोन| 41वींसब जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबाॅल चैम्पियनशिप नासिक महाराष्ट्र के मीनाताई ठाकरे स्पोर्ट्स कॉॅम्प्लेक्स में हुई। बालक वर्ग में गत उपविजेता मध्यप्रदेश ने फाइनल मैच में छत्तीसगढ़ को 94-82 अंकों के अंतर से हराया। मप्र राज्य की बालक वर्ग टीम मैनेजर जितेंद्र शाह ने बताया जिले के शुभम लोडाया ने बालक वर्ग में एवं बालिका वर्ग में मुस्कान गोस्वामी ने प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिला बास्केटबाॅल एसोसिएशन ने खुशी जाहिर की है।
खेल में उपलब्धि