वन विभाग ने मजदूरों को दी राशि
वन विभाग ने मजदूरों को दी राशि
बड़वाह: 45दिनों तक की गई मजदूरी के बाद राशि के लिए भटक रहे झाबुआ के मजदूरों को वन विभाग ने 50 हजार रुपए की राशि दी शेष राशि के लिए ठेकेदार बापू पिता पांगल्या निवासी झाबुआ को बुधवार आने को कहा है। राशि मिलने के बाद मजदूर अपने गांवों को रवाना हुए। सनावद वन वृत्त के अंतर्गत सगड़ीयाव गांव में विभाग द्वारा झाबुआ के मजदूरों से पौधारोपण, तार फेंसिंग के लिए गड्ढे खुदवाए थे। गड्ढे खुदवाने के बाद रेंजर लक्षा सोलंकी ने उन्हें करीब एक लाख 30 हजार रुपए देकर भगा दिया था। जबकि राशि साढ़े 4 लाख से ज्यादा थी। इसके बाद सभी लोग बड़वाह में डीएफओ कार्यालय आए थे। मीडियाकर्मियों की हरकत में आने के बाद वन विभाग की नींद खुली।