पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैराग्य धारण कर रहे विरक्ता भाई बहनों का श्रीसंघ ने किया सम्मान, वरघोड़ा निकाला

वैराग्य धारण कर रहे विरक्ता भाई-बहनों का श्रीसंघ ने किया सम्मान, वरघोड़ा निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमतौरपर 24 वर्ष की उम्र में जहां युवतियां शिक्षा-दीक्षा लेकर अपने कैरियर या शादी को लेकर सपने संजोती है। वहीं सीहोर निवासी प्रिया राजेश गोलेचा सांसारिक मोह छोड़ दीक्षा लेगी और वैराग्य की राह पर चलेगी। दीक्षा लेने के पहले बड़वाह निवासी उनके जीजाजी अभिनव सुनील पारख एवं बहन खुशबू द्वारा उन्हें नगर में आमंत्रित किया गया। शुक्रवार को पारख परिवार द्वारा नगर में धूमधाम से प्रिया का वरघोड़ा निकाला गया। कंवर काॅलोनी स्थित निवास से शुरू हुआ वरघोड़ा धूमधाम से नगर भ्रमण किया। विमलनाथ जिनालय पर पहुंचकर वरघोडे का समापन हुआ। यहां विराजित आचार्य श्री रामलाल जी महाराज की सुशिष्या महासती श्री जयश्रीजी मसा के सानिध्य में विरक्ता बहन की गुणानुवाद एवं सम्मान सभा का आयोजन हुआ। 18 जनवरी को पालीताणा (गुजरात) में होने वाले दीक्षा समारोह में प्रिया आत्मकल्याण के लिए दीक्षा लेंगी। दीक्षा आचार्य नवर|सागरजी एवं अशोक सागर जी महाराज के सानिध्य में होने जा रही है। प्रियाजी वहां पूज्य साध्वी श्री अमिपूर्णा जी एवं लब्धिपूर्णा श्री जी की शिष्या बनने जा रही है।

श्रीसंघने किया अभिनंदन

विरक्ताबहन प्रिया की तरह ही एक फरवरी को सैलाना में दीक्षा समारोह में विरक्त भाई शुभम मोगरा एवं रतलाम निवासी विरक्ता बहन अंजली चतर के बड़वाह आगमन पर श्रीसंघ ने तीनों विरक्त भाई बहनों का एवं उनके परिवारजनों का अभिनंदन किया। जैन स्थानक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री संघ की ओर से अध्यक्ष प्रेमचन्द पगारिया, सुगनचंद रोकड़िया, केशरीमल बोहरा, सौभागचंद सुराणा, प्रवीण छाजेड़, सुनील कंकू चौपडा के साथ बहुमंडल, महिला संस्थाओं ने स्वागत किया।

प्रिया राजेश गोलेचा का वरघोड़ा निकला।