- Hindi News
- कलश यात्रा निकालकर छह मंदिरों में की स्थापना
कलश यात्रा निकालकर छह मंदिरों में की स्थापना
शुक्रवारको शहर में धर्मरक्षा समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के बाद शहर के 6 मंदिरों में कलश स्थापना की गई। आयोजन महेश्वर में आगामी 10 फरवरी 2015 को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर किया गया था। शुक्रवार को प्राचीन गणेश मंदिर से कलश यात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मोरटक्का चौराहा पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा के समापन के बाद शहर के 6 मंदिरों में कलशों को स्थापित किया गया। इनमें महाराणा प्रताप बस्ती का कलश सूतमील शंकर मंदिर, शिवाजी बस्ती का कलश हनुमान मंदिर ढोली मोहल्ला, विवेकानंद बस्ती का कलश राज मंदिर, केशव बस्ती का कलश महादेव मंदिर, सोलंकी काॅलोनी भगतसिंह बस्ती का कलश बावडी मंदिर में स्थापित हुए। इस दौरान यात्रा में समिति प्रमुख राजेन्द्र साद, कैलाश आंवले, मोहन मालवीया, कमल नामदेव, दिनेश गोलकर, रामकृष्ण चौधरी, दिलीपसिंह पंवार, राजिल नाइक, कल्याण तंवर, राघोराम इंगला, राम परमार, जीतेन्द्र अरण्य शामिल थे।
हिंदू संगम को लेकर निकली कलश यात्रा।
नांद्रा| गायत्रीमंदिर में वैदिक मंत्रों के साथ पं. सीताराम पाटीदार ने गांव की मिट्टी गंगाजल के साथ मां नर्मदा के जल से भरे कलशों की स्थापना की। इसके पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। शिवशंकर रोकड़े, संतोष ठाकुर, राजनाथ पाटीदार सहित ग्रामीण मौजूद थे।
मंडलेश्वर| मांनर्मदा हिन्दू संगम की तैयारियों के पहले कलशों में मां नर्मदा जल, गंगा जल मिट्टी को मंदिराें में स्थापित किया गया। शहर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। जिला सहसंयोजक मनोज शर्मा, तहसील कार्यवाह भूपेन्द्रसिंह चौहान, कुलदीप पटेल, सुनिल साेलंकी, मनोज कुमरावत, मनीष राठौड, श्याम मेवाडे, प्रकाश मोयदे, कैलाश सेठाना, ललित पाटीदार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यहां भी हुई कलश स्थापना