- Hindi News
- साढ़े आठ घंटे में बदला 40 मीटर रेलवे ट्रेक
साढ़े आठ घंटे में बदला 40 मीटर रेलवे ट्रेक
पचासरेलवे कर्मचारियों ने मोरटक्का स्थित रेलवे क्रासिंग गेट 274 से लगी पटरियों को बदल दिया। 40 मीटर लंबे ट्रेक को बदलने में साढ़े आठ घंटे लगे। निर्धारित समय सीमा से आधे घंटे पहले ही काम पूरा कर दिया। सेक्शन इंजीनियर एमके रब्बानी ने बताया सुबह 6 बजे से ही 50 से अधिक मजदूर जुट गए थे। सुबह 9 बजे क्रासिंग से आवागमन बंद कर दिया। जिसके बाद पूरा अमला रेल शिफ्टिंग के काम में लग गया। शिफ्टिंग का कार्य 2-2 पालियों में चला। सुबह 9 बजे से एक बजे तक पहले एक पटरी की शिफ्टिंग की गई। इस दौरान दूसरे ट्रेक पर ट्रेन का आवागमन चलता रहा। एक ट्रेक की मरम्मत के बाद दूसरी पाली में दूसरे ट्रेक की मरम्मत का काम शुरू हुआ। जो शाम 5.30 बजे तक चला। जेसीबी मशीनों की सहायता से भारी-भरकम पटरियों को ट्रेक पर रखा गया।
कर्मचारियों ने अलसुबह की काम शुरू कर दिया।