- Hindi News
- मिस काल से युवाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता
मिस काल से युवाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता
{ पहले दिन बनाए एक हजार सदस्य
भास्करसंवाददाता | सेंधवा
भाजयुमोने शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे मोतीबाग चौक में भाजपा का महासदस्यता अभियान शुरू किया। युवाओं को मोबाइल से मिस काल के जरिए भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता दिलाई।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया पूरे देश में पूरे देश में भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मोर्चा की सेंधवा इकाई के नगर प्रभारी गणेश राठौड़ ने मोतीबाग चौक में स्टाल लगाकर महा सदस्यता अभियान चलाया गया। युवाओं एवं नागरिकों को पार्टी की सदस्यता के लिए प्रेरित किया। उनके मोबाइल से मिस काल देकर सदस्यता दिलाई गई। श्री अग्रवाल ने बताया ऑनलाइन सदस्यता अभियान के लिए बड़वानी जिले को 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य युवा मोर्चा को दिया गया है। इसके तहत सेंधवा विधानसभा क्षेत्र को 12 हजार 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एस. वीरास्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष अरूण चौधरी, रम्मु काका, कृष्णा पालीवाल, गोविंद मामा, सुरेश गर्ग, छोटू चौधरी, हीरालाल जाधव, प्रकाश निकुम, जाकिर खत्री, गोविंद पांडे, नजमुददीन शेख, समीर शेख, रोहित गर्ग, वहिद कुरैशी उपस्थित थे।