पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह पहले खोले खाते, पासबुक नहीं दी

तीन माह पहले खोले खाते, पासबुक नहीं दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ जनधन योजना : पास बुक नहीं मिलने से ग्राहक परेशान

भास्करसंवाददाता | खरगोन

प्रधानमंत्रीजनधन योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के बाद ग्राहकों ने विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए हैं। लेकिन समय पर पासबुक नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान है। बुधवार को पासबुक लेने यूनियन बैंक पहुंची महिलाओं, युवकों ने बताया कई बार पासबुक लेने आए लेकिन बैंककर्मी संतोषजनक जवाब नहीं देते। पासबुक लेने पहुंचे संजयनगर के रहमत खान, अतिक अली, सफकत अली ने बताया तीन माह पहले बैंक ने खाता खोलने के लिए वार्ड में शिविर लगाया था। बड़ी संख्या में लोगों ने खाते खुलवाए। अब पासबुक के लिए परेशान हो रहे हैं। उधर बैंक अफसरों का कहना है खाते खोकर ग्राहकों को पासबुक भी उपलब्ध कराई जा रही है।

कर्मचारियोंपर काम का दबाव - यूनियनबैंक प्रबंधक वीरेंद्र प्रसाद ने ग्राहकों के आरोप गलत बताए। उन्होंने कहा- बैंक कर्मियों पर काम का अतिरिक्त दबाव है। इसके बाद भी टेमला, सुरपाला सहित वार्डवासियों के 1588 खाते खोले हैं। काम जैसे हो रहा है वैसे ही पासबुक भी बांटी जा रही है।

खाता खुलने के बाद बैंक में पासबुक लेने आए ग्राहक।