- Hindi News
- प्रायवेट स्कूल 25 दिसंबर तक पूरी करें छात्रवृत्ति मैपिंग
प्रायवेट स्कूल 25 दिसंबर तक पूरी करें छात्रवृत्ति मैपिंग
छात्रवृत्तियोजना के तहत प्रायवेट स्कूलों को मैपिंग 25 दिसंबर तक पूरा करना होगा। इसके अलावा स्कूल में दर्ज सभी बच्चों के रिजल्ट की प्रविष्टि की सुविधा भी देनी होगी। बुधवार को यह निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी देवकी जाधव ने जिले के सभी सरकारी स्कूल प्राचार्यों को जारी किए। डीईओ ने बताया समग्र शिक्षा पोर्टल के माध्यम से समेकित छात्रवृत्ति के क्रियान्वयन के लिए लोक शिक्षण संचालनालय से निर्देश आए हैं। इसके संबंध में 8 दिसंबर को प्रशासन अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण भी हुआ था। प्रायवेट स्कूलों को आरटीई के बच्चों को एंट्री करने के लिए दिया गया यूजर आईडी, पासवर्ड का ही उपयोग करना है। छात्रवृत्ति के पात्र बच्चों की पात्रता संबंधी जानकारियों में संशोधन संकुल प्राचार्य करेंगे।