पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में मंडलेश्वर एएसआई की मौत

सड़क दुर्घटना में मंडलेश्वर एएसआई की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडलेश्वरथाना एएसआई की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह पुरानी मंडी के सामने हुआ। कारण स्पष्ट नहीं है। अपनी बाइक के साथ मृत अवस्था में मिले। घटना महेश्वर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर मंडलेश्वर महेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। खरगाेन एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

महेश्वर थाना प्रभारी आरएस छारी ने बताया मंडलेश्वर थाना में पदस्थ एएसआई सोनाजी कास्डेकर (50) अपनी बाइक (एमपी 10 एमएम 0769) के साथ चोली रोड स्थित पुरानी मंडी के सामने मृत अवस्था में मिले। घटना सुबह पांच से छह बजे के बीच की बताई जा रही है। एफएसएल टीम के डॉ. आरएल बारिवाल ने बताया प्रत्यक्षदर्शी होने से घटना कब और कैसे हुई यह बता पाना मुश्किल है। संभवत: तेज गति होने के कारण दुर्घटना हुई है।

चेहरेऔर सिर के पीछे गंभीर चोट

चेहरेपर अधिक चोट लगी है। साथ ही पैर सिर के पीछे भी चोट के निशान है। एसडीओपी सुनील जॉली ने मौका मुआयना कर घटना पर दु:ख जाहिर किया। मंडलेश्वर थाना प्रभारी रमेश बझैया ने बताया महेश्वर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पीएम महेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। श्री कास्डेकर के परिवार में तीन बच्चे है। घटना के बाद मंडलेश्वर थाने में माहौल गमगीन हो गया।

नेपानगरके रहने वाले थे कास्डेकर - एएसआईकास्डेकर बुरहानपुर जिले नेपानगर तहसील के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन के सुपुर्द किया। दाेपहर में परिजन शव लेकर नेपानगर के लिए रवाना हुए।