- Hindi News
- नपा उपाध्यक्ष के वार्ड में 5 दिन से फूटी पाइप लाइन
नपा उपाध्यक्ष के वार्ड में 5 दिन से फूटी पाइप लाइन
सनावदरोड पर चौहान की बाड़ी में पांच दिन पहले नाला निर्माण के दौरान मुख्य पाइप लाइन टूट गई। समाधान के लिए ठेकेदार ने ट्यूब लपेटा, लेकिन पानी इसके बाद भी करीब 100 घरोें तक नहीं पहुंच रहा।
कॉलोनी के अशोक पाटीदार, बसंती वर्मा, लक्ष्मी पाटीदार, वंदना पाटीदार ने बताया आधे से ज्यादा पाइपलाइन फूट पानी बहकर नाले में मिल जाता है। मोटरपंप लगाने के बाद भी घरों तक पानी नहींं पहुंच रहा। एक घंटा नल चलते हैं। मजबूरी में नाले के पास फूटी पाइप लाइन में बर्तन लगाकर पानी भरना पड़ता है। रहवासियों ने कहा- शिकायत नपा अफसरों से की लेकिन समाधान नहीं हुआ। जबकि इसी कॉलोनी में नपा उपाध्यक्ष कन्हैया काेठाने भी यहीं रहते हैं। रहवासियों ने समाधान की मांग की है। जल प्रभारी सरजू सांगले ने कहा- रहवासियों ने अब तक समस्या नहीं बताई। परिषद के किसी सदस्य ने भी नहीं कहा। पाइप लाइन फूटी है तो उसे जल्द ही दुरुस्त कराएंगे।
चौहान की बाड़ी में फूटी पाइन लाइन दिखाता रहवासी।