- Hindi News
- राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना सिखाता है रासेयो
राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना सिखाता है रासेयो
भीकनगांवकॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने पोखरबुजुर्ग में सात दिनी शिविर में गांव का सर्वे किया। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं जानी। इसमें गांव की समस्या पीने के पानी, शौचालय, राशनकार्ड, आधारकार्ड, पेंशन आदि से ग्रामीणों ने अवगत कराया। विद्यार्थियों ने कहा समस्याओं के लिए शासन को अवगत कराया जाएगा। शिविर में अतिथियों ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना सिखाता है।
शिविर में बौद्धिक सत्र के अंतर्गत मुख्य अतिथि डाॅ. सुदामा ठाकरे एवं विशेष अतिथि डाॅ. आर.आर. आर्य पीजी कॉलेज खरगोन थे। डाॅ. ठाकरे ने कहा रासेयो आपके जीवन के प्रति धैर्यवान एवं कार्य करने की उत्कृष्ट शैली देता है। इससे आपके अंदर समाज सेवा के भाव उत्पन्न होते हैं। यह राष्ट्र परिवर्तन की अग्रसर होता है। डाॅ. आर्य ने कहा हमेशा विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना है राष्ट्रीय सेवा योजना है। साथ ही शिक्षा देता है। उन्होंने कहा हमारे जीवन में सफलता के लिए चार बातों का ध्यान रखना चाहिए अल्पाहारी, मृदुभाषी, जिज्ञासु, दूरदृष्टि एवं कम सोने वाला। इन चारों से व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है। संचालन स्वयं सेवक राजेंद्र छछार आभार स्वयं सेवक रामलाला गोखले ने माना। इस दौरान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुरेश सोलंकी, प्रो. स्मृति तिवारी, प्रो. अंजली सोनी, श्री राधू भंवर मौजूद थे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।