पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृमिनाशक गोली खाने के बाद छह बच्चे भर्ती, शिक्षक को पीटा

कृमिनाशक गोली खाने के बाद छह बच्चे भर्ती, शिक्षक को पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|कसरावद/निमरानी

निमरानीके बैड़ीपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल में मंगलवार कृमिनाशक गोली खाने के बाद छह बच्चों को कसरावद अस्पताल में भर्ती किया गया। बच्चों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर गुस्साए परिजनों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चों का परीक्षण किया। डॉक्टरों का कहना है गोली का गलत असर नहीं होता है। कुछ बच्चों का पेट दर्द होने पर उन्हें भर्ती किया है।

बैड़ीपुरा स्कूल में सुबह 11.15 मिनट पर स्कूल में दर्ज 29 बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। कुछ देर बाद राज महेश, नंदिनी महेश, गुलनार भूरू,शाहबाज अफसर, जिन्नत अफसर, काजल सलीम का पेट दर्द और चक्कर आने लगे। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर शिक्षक जगदीश क्षेत्रे ने कसरावद बीएमओ डॉ. चंद्रेश दीक्षित को फोन लगाया। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। साथ ही शिक्षक जगदीश क्षेत्रे की पिटाई कर दी। दूसरे शिक्षकों ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद करीब 2.15 बजे 108 एंबुलेंस पहुंची और कसरावद अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया गया। यहां शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राकेश पाटीदार अमिता पांडे ने बच्चों का इलाज किया। सूचना पर जिला मातृ ए‌वं शिशु अधिकारी डॉ. संजय भट्‌ट और कंचन सोलंकी कसरावद अस्पताल पहुंचे। यहां बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर डॉ. पाटीदार के साथ निमरानी पहुंचे। यहां दूसरे बच्चों का इलाज किया।

छहबच्चों को भर्ती किया है - बीएमओकसरावद डॉ. चंद्रेश दीक्षित ने बताया बच्चों को कृमिनाशक दवा दी थी। दो बच्चों को पेट दर्द हुआ। साइकोलॉजी में दूसरे बच्चों को भी ऐसा लगा और छह बच्चों को कसरावद अस्पताल में भर्ती किया गया। गोली से कोई नुकसान नहीं होता है। सभी बच्चे स्वस्थ्य है।

100से अधिक बच्चों ने खाई कृमिनाशक खुराक

खरगोन| सरवरदेवला में मंगलवार नेशनल डिवार्मिंग डे मनाया। इसमें मिडिल कन्या बालक प्रावि के 100 विद्यार्थियों को एल्बेंडाजॉल की गोलियां सीरप पिलाई। प्रधानपाठक रमेशचंद्र हिरवे, संतोष पटेल, लोकेंद्र यादव, प्रिया यादव, इकबाल खान मौजूद थे।

एसडीएम सोलंकी डॉक्टरों से चर्चा करते हुए।

अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज हुआ।