पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेरू की सच्ची कहानी पर्दे पर, नर्मदा तट पर खोजती रही मां

शेरू की सच्ची कहानी पर्दे पर, नर्मदा तट पर खोजती रही मां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
27साल पहले खंडवा से लापता हुए पांच साल से शेरू के 25 साल बाद एनआरआई बन वापस अपने शहर, अपनी मां के पास आने की सच्ची कहानी रूपहले पर्दे पर आकार ले रही है। लॉयन नाम से बन रही इस फिल्म की मंगलवार को मोरटक्का के नावघाट खेड़ी स्थित विरक्त कुटी के नर्मदा तट पर शूटिंग हुई। फिल्म में शेरू की मां का किरदार फिल्म गुलाब गैंग में माधुरी दीक्षित के साथ काम कर चुकी प्रियंका बोस निभा रही है। मंगलवार को फिल्माएं दृश्यों में प्रियंका पांच साल के गुम बेटे शेरू को ढूंढने के लिए नर्मदा किनारे पहुंची। कभी नर्मदा की लहरों में अठखेलियां पानी में उछलकूद करते बच्चों से बेटे के बारे में पूछा तो कभी साधु-सन्यासियों और हवन करते पंडितों के बीच बेटे को तलाशा लेकिन शेरू का कहीं पता नहीं चला।

शूटिंग देखने उमड़ा लोगों का हुजूम

तीन कैमरों की मदद से नर्मदा नदी के मोरटक्का पुल, रेलवे पुल और घाट के कुछ प्राकृतिक दृश्यों को फिल्माया। फिल्म के निर्माता प्रवेश साहनी ने बताया फिल्म को गार्थ डेविस (टाप आॅफ लेक फेम) निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में शेरू का युवा किरदार स्लमडाॅग मिलेनियर के अभिनेता देव पटेल, बचपन के शेरू की भूमिका मुंबई के पांच साल के मास्टर सनी अभिनीत कर रहे हैं। फिल्म में हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री निकोल किडमेन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तनिष्ठा चटर्जी, दीप्ति नवल भी किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए तट पर लोगों का हुजूम जमा हो गया। एसडीएम आरएस राजपूत सपरिवार शूटिंग स्थल पहुंचे।

यह है शेरू की कहानी -

1988 में गणेश तलाई खंडवा का रहने वाला शेरू अपने भाइयों के साथ ट्रेन में खंडवा से बुरहानपुर जाते समय खो गया था। एक भाई की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। शेरू कोलकाता पहुंच गया। यहां उसे दंपत्ति ने गोद लिया और अपने साथ आस्ट्रेलिया ले गए। 25 साल बाद शेरू ने गूगल पर खंडवा खोजा और अपने घर लौट आया।

--



स्टेशन पर शूटिंग के लिए आई ट्रेन

पूरेदिन चली शूटिंग में मोरटक्का रेलवे स्टेशन के कुछ हिस्सों को भी शूट किया। इसके लिए रेलवे विभाग ने अलग से ट्रेन की व्यवस्था की। करीब 100 लोगों से भी ज्यादा क्रू-मेंबर ने पूरे दिन विरक्त कुटी के घाट पर शूटिंग खत्म की। इसके बाद शाम 6.30 बजे मोरटक्का रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में बैठकर सफर किया। यहां उन्होंने ट्रेन के अंदर कुछ दृश्यों को फिल्माया। शेष शूटिंग देवास रेलवे स्टेशन पर हाेगी। इसके बाद खंडवा, कोलकाता और आस्ट्रेलिया में भी फिल्म की शूटिंग होगी। इसमें तट पर मौजूद नाविक, मछुआरा और भिखारियों की भूमिका धावड़िया गांव के लोगों ने निभाई। संन्यासी पंडित की भूमिका हरी आश्रम के जगदीशानंदजी, पूरी बाबा, बंगाली बाबा एवं इंद्रगिरीजी ने निभाई।

लोकेशन की जानकारी देते निर्माता गाॅड डेविड।

शूटिंग के दौरान अपने बेटे काे ढूंढती शेरू की मां (एक्टर प्रियंका बोस) का एक दृश्य।