सुबह बादल, दोपहर में बारिश
मंगलवारको मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही बादल छाने के साथ हल्की ठंड थी। दोपहर होते-हाेते करीब 12.45 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर 10 मिनट तक चला।
दोपहर में अचानक हुई इस बारिश से सड़कें भीग गई। वहीं बारिश के कारण मौसम भी ठंडा हो गया। कुछ देर बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हुआ और धूप निकली। इसी तरह का मौसम आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। समीप ग्राम बासवा, ढकलगांव, बोदगांव, बमनगांव, चित्रमोड़, अंजरूद, घोसला सहित गांवों में हल्की बारिश हुई। दिन में जहां बारिश हुई वहीं शाम 4 बजे के बाद मौसम का मिजाज फिर बदला। वातावरण में ठंडक रही, लेकिन धूप भी निकली।
मंगलवार दोपहर रिमझिम बारिश से सड़कें गिली हो गई।