तंबू में निदानात्मक कक्षाएं लगाएं -जेडी
अतिरिक्त संचालक भोपाल और संयुक्त संचालक इंदौर संभाग ने वार्षिक रिजल्ट सुधारने का दिया अल्टीमेटम
भास्करसंवाददाता|बड़वाह
ई-अटेंडेंस,जाति प्रमाण पत्र, मैपिंग, 35 प्रतिशत चयनित उत्कृष्ट शालाओं में रिजल्ट सुधारने के लिए निदानात्मक कक्षाएं जैसे विषयों पर लोक शिक्षक संचालक भोपाल के अतिरिक्त संचालक एके दीक्षित और संयुक्त संचालक इंदौर केके पांडे ने ब्लाक के संकुल प्राचार्यों की क्लास ली। प्राचार्यों से सवाल जवाब भी किए। इस दौरान संयुक्त संचालक श्री पांडेय ने कहा सभी संकुल प्राचार्य शत प्रतिशत रिजल्ट लाने का प्रयास करें। स्टाफ की कमी, कक्ष की अनुपलब्धता जैसे संसाधनों की कमी का रोना रोने से कुछ नहीं होगा। इसके लिए हमें आसपास के क्षेत्रों से सहायता लेना होगी। कक्षाओं की कमी हो तो धर्मशाला,प्रायवेट स्कूल यहां तक की खुले आकाश के नीचे तंबू लगाकर भी पढ़ाया जा सकता है। स्टाफ की कमी हो तो अन्य सरकारी शालाओं या प्रायवेट स्कूलों के विषय विशेषज्ञों की सेवाएं भी ले सकते हैं। यदि प्रायवेट स्कूल प्रबंधन सहयोग देने से मना करें तो हमें शिकायत करें। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री दीक्षित ने कहा रिजल्ट सुधारने में प्राचार्यों की भूमिका अहम है। वह लक्ष्य तय कर उसके आधार पर रणनीति बनाएं। बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान देने के लिए अतिथि शिक्षकों के भरोसे रहें। उनमे लिखने की आदत डालें। विद्यार्थियों को समूह बनाकर पढ़ने की आदत डालें।
श्री पांडे ने शासकीय कन्या शाला में छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों की कमी को देखते हुए उत्कृष्ट शाला के कुछ शिक्षकों को कन्या शाला में पढ़ाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट शाला के प्राचार्य कैलाश खांडेकर को इस संबंध में निर्देशित किया है। इसी तरह उन्होंने सनावद की बालक कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को भी आपस में सामंजस्य बैठाकर एक दूसरे की शालाओं में पढ़ाने के लिए कहा।
प्री-बोर्डपरीक्षा का आज आखिरी पेपर
बासवा|माध्यमिक शिक्षामंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा का बुधवार को अाखिरी पेपर होगा। शासकीय हाई स्कूल बासवा के शिक्षक यशवंत पाटिल ने बताया बुधवार को विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान का पर्चा हल करेंगे। परीक्षा में 37 विद्यार्थी शामिल हैं।