पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल के दाम 4 महीने में 15 रु. घटे, किराया नहीं

डीजल के दाम 4 महीने में 15 रु. घटे, किराया नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजलके दामों में गिरावट होने के बाद भी बस ट्रांसपोर्ट संचालकों ने सवारी किराया और भाड़े में किसी प्रकार की रियायत नहीं की। किराए में कमी नहीं होने से सफर करने वाले यात्री खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हंै। डीजल सस्ता होने के बाद भी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। सनावद से खंडवा का किराया छह महीने पहले भी 65 रुपए था और तीन बार डीजल के दाम कम होने पर भी उतना ही है। यही स्थिति सनावद से इंदौर के बीच संचालित बसों की है। परिवहन विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

गौरतलब है वर्ष 2013-14 में डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी पर बस ऑपरेटर्स अन्य वाहन संचालकों ने किराए में बढ़ोत्तरी को लेकर हड़ताल कर प्रशासन से किराया बढ़ाने की मांग की थी। मांग के बाद प्रशासन ने भी किराया बढ़ोत्तरी की अनुमति दे दी थी। लेकिन अब डीजल के भाव कम हो गए हैं परंतु बस आॅपरेटर द्वारा किराया कम नहीं किया गया। डीजल के भावों में अक्टूबर 2014 से लेकर अब तक 15 रुपए तक गिरावट आई है। वहीं बसों में मिलने वाली सुविधा के साधन पर्याप्त नहीं है।

^ निर्धारित किराया सूची के अनुसार ही बस संचालकाें को किराया लेना चाहिए। ऐसा है तो चेक कराकर कार्रवाई भी करेंगे। सुनीलगौड़, एआरटीओ खरगोन

सुविधाएं नाममात्र की

इंदौरके हरीश सिंह ने बताया बसों में सुविधाएं तो नाममात्र है, लेकिन किराया वहीं पुरानी दर से लिया जा रहा है। सफर करते समय यदि बस संचालक से किराया कम करने की बात की जाती है तो या तो दो टूक जवाब दे दिया जाता है या अभद्र व्यवहार किया जाता है। खंडवा की नेहा गंगराड़े ने बताया जब डीजल के भाव बढ़ते हैं तो बस ऑपरेटर हड़ताल हंगामा कर किराया बढ़ा लेते हैं, लेकिन डीजल का भाव कम होने पर किराए में कमी भी तो करनी चाहिए। इस बढ़े हुए किराए का सीधा असर आम आदमी पर पड़ता है। इसके लिए प्रशासन को कार्रवाई कर किराया कम कराना चाहिए।

यह अधिकृत है किराया

खंडवा60, बुरहानपुर 110, इंदौर 70, भोपाल 250, जालना 320, शेगांव 250, धामनोद 65, पुनासा 60, खरगोन 70, उदयपुर 250, अजमेर 300, कोटा 280 उज्जैन का 120 रुपए किराया निर्धारित है, लेकिन अधिकांश बस संचालक इससे ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।

इस रुट पर चलती हैंै बसें

सनावदसे इंदौर, खंडवा, मूंदी पुनासा, धामनोद, बड़वानी, खरगोन, पीथमपुर, बुरहानपुर सहित अन्य रूट पर शहर के बस स्टैंड से बसें चलती है।

15 रुपए डीजल के दाम गिरे

वर्तमानमें डीजल का भाव लगभग 52 रुपए 90 पैसे प्रति लीटर है। जबकि अक्टूबर 14 में डीजल 67 रुपए प्रति लीटर था। इस प्रकार 15 रुपए तक भाव कम हुए हैं, इसके बावजूद ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। वहीं अकसर किराए को लेकर बस एजेंटों यात्रियों में कहासुनी तक हो जाती है।

शहर से 250 से ज्यादा बसें गुजरती हैं, लेकिन किराया किसी ने कम नहीं किया।