निजी काउंटर पर भर सकेंगे बिजली बिल
मप्रपश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एनआईसीटी (नेटवर्क फॉर इनफरमेशन एंड कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी) के साथ करार कर बिजली कंपनी उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल जमा करने की नई व्यवस्था शुरू की है। यह व्यवस्था सोमवार से शहर में शुरू हो चुकी है। यानी अब बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को लंबी कतार में लगने की परेशानी से निजात मिलेगी।
कंपनी के कार्यालय में संचालित दो काउंटर के अलावा एनआईसीटी के तीन काउंटर भी बिजली बिल जमा हो रहे हैं। बिजली कंपनी ने सीधे तौर पर एनआईसीटी के माध्यम से कंपनी कार्यालय के भीतर ही तीन काउंटर स्थापित कराए हैं। यह काम ठेके पर दिया गया है। जहां दो काउंटर पर ग्रामीण और एक काउंटर पर शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिल जमा किए जा रहे हैं। अभी आमजन को इसकी जानकारी नहीं है। कंपनी की ओर से प्रचार प्रसार भी नहीं किया गया है।
टॉपअप कराने के बाद ले सकेंगे बिल
एनआईसीटीकर्मचारियों के अनुसार कंपनी की ओर से बिजली बिल जमा करने से पहले एक निश्चित राशि का टॉप अप कराया जाता है। इसके बाद उपभोक्ताओं से बिल जमा किए जाते हैं। इसकी बाकायदा रसीद भी उपभोक्ताओं को दी जाती है। रोजाना शाम को बिल के रूप में वसूली गई राशि की स्थिति से कंपनी अफसरों का अवगत कराने का भी नियम है।
लोगों को मिलेगा लाभ
^तीनअतिरिक्त काउंटर खुलने से उपभोक्ताओं को आसानी होगी। कंपनी कार्यालय में भी पूर्व की तरह बिजली बिल जमा किए जाएंगे। केकेगुप्ता, सहायक यंत्री बिजली कंपनी सनावद
बिजली कंपनी सहायक यंत्री केके गुप्ता को एनआईसीटी साॅफ्टवेयर की जानकारी देते कर्मचारी।
सुिवधा