स्नेह सम्मेलन में डांस की प्रस्तुति दी
सनावद|रेवा गुर्जरबाल निकेतन महाविद्यालय में स्नेह सम्मेलन 15 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सीआईएसएफ डीआईजी डीपी परिहार थे। विशेष अतिथि जीडीसी खंडवा के प्राचार्य श्रीराम परिहार अध्यक्षता पूर्व विधायक जगदीश मोराण्या ने की। ताराचंद पटेल, टीकाराम पाटील ने स्वागत किया। उत्कृष्ठ परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य मीनाक्षी भावसार, सहित स्टाफ मौजूद रहा।