सिराजुद्दीन शाह कादरी का उर्स कल से
सनावद|हजरत सैयदख्वाजा सिराजुद्दीन शाह कादरी का 16वां उर्स मुबारक 12 फरवरी से मनाया जाएगा। इस दौरान 12 को बाद नमाजे जोहर कुरआन ख्वानी, बाद नमाजे असर संदल चढ़ाया जाएगा। रात में इस्लामपुरा में तकरीर का आयोजन होगा। इसमें मोहम्मद सनाबील रजा खान हशमती पीलीभीत उप्र, मोहम्मद नकीबुर्रहमान हशमती कानपुर शामिल होंगे। 13 को मगरीब की नमाज के बाद लंगर होगा। 14 को कव्वाली का मुकाबला होगा। जिसमें कव्वाल पार्टी शमीम नई जयपुर और गुलाम सािबर गुलाम वारीस दिल्ली शामिल होंगे। 15 को सुबह नौ बजे मेहफिले रंग का कार्यक्रम होगा।