दिगंबर जैन मंदिर सजकर तैयार
सनावद| करीब109 साल पुराने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 22-23 फरवरी को वेदी-प्रतिष्ठा समारोह होगा। इससे पहले मंदिर का कायाकल्प किया है। मंदिर के अंदर बाहर नक्काशी की गई है। वेदी प्रतिष्ठा समारोह में चर्या शिरोमणी श्रमणाचार्य 108 श्री विशुद्धसागरजी महाराज के परम शिष्य मुनिश्री 108 प्रमेयसागरजी, प्रशमसागरजी और सुयशसागरजी महाराज शामिल होंगे।