पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिकलीगरों के घरों में आटे दाल के बर्तन और क्यारियों में ढूंढ़े हथियार

सिकलीगरों के घरों में आटे-दाल के बर्तन और क्यारियों में ढूंढ़े हथियार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर की मुंडेर पर चढ़कर सर्चिंग करते एसआई रामकिशन लोहिया।

गांव के लोगों ने किया जगदीश को पहचानने से इनकार

कुछदिनों पहले पंजाब-हरियाणा के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन युवकों ने धुलकोट के नवलपुरा निवासी जगदीश सिकलीगर से तीन पिस्टल खरीदी थी। इन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जगदीश फरार हो गया। उसकी तलाशी अवैध देसी पिस्टल के खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने सोमवार को कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने ग्रामीणों से जगदीश के बारे में पूछा तो उन्होंने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। उधर सिकलीगरों के क्षेत्र सिगनुर में भीकनगांव की पुलिस नवलपुरा में भगवानपुरा पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली।

छतों पर चढ़ कर की सर्चिंग

एसडीओपीआरबी दीक्षित, टीआई बृजेश मालवीय, मेनगांव थाना टीआई राॅबर्ट ग्रेवाल, ऊन थाना प्रभारी प्रबलसिंह यादव के नेतृत्व में दोपहर 1 बजे कार्रवाई शुरू हुई। 30 पुलिसकर्मियों को देखकर गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने 20 से अधिक सिकलीगरों के घरों में तलाशी ली। घर के अंदर, छतों और बाहर लगी सब्जी की क्यारियों में भी सर्चिंग की। कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई।

घरों के बाहर बनी क्यारियों में भी तलाशे अवैध ंदेसी पिस्टल।

30 पुलिस जवानों ने राजस्थान पुलिस के साथ दो घंटे की सर्चिंग

भास्कर संवाददाता|खरगोन

पंजाब-हरियाणागिरोह से मिले अवैध हथियार तस्करी मामले में पुलिस ने खंडवा रोड स्थित काजलपुरा में सोमवार दोपहर को सर्चिंग की। इस दौरान खरगोन, ऊन, मेनगांव का पुलिस के करीब 30 से ज्यादा जवानों ने गांव के लोगों से पूछताछ की। कुछ देर बाद यहां राजस्थान (कोटा) के दो जवान कांस्टेबल लालसिंह गुर्जर हरिमोहन कुमावत सिविल ड्रेस में अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त मामले में पूछताछ के लिए आए। दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की। जवानों ने सिकलीगरों के घरों में आटे-दाल से भरे बर्तनों की तलाशी ली। घर की छतों बाहर बनी सब्जी क्यारियों में भी हथियार तलाशे। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में पुलिस को कुछ नहीं मिला। हालांकि कुछ घरों में पिस्टल बनाने का सामान मिला। उधर, गोगांवा, भीकनगांव भगवानपुरा की टीम ने ग्राम सिगनुर धुलकोट के नवलपुरा में दबिश दी।

कोटा के कांस्टेबल श्री गुर्जर श्री कुमावत ने बताया एक माह पहले चार अवैध देसी पिस्टल के साथ चार आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ में खरगोन