पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील अकाउंट में जमा हुई चुनाव के दौरान अटैच बसों की किराया राशि

तहसील अकाउंट में जमा हुई चुनाव के दौरान अटैच बसों की किराया राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोकसभाचुनाव दौरान भगवानपुरा ब्लॉक में अटैच 30 से ज्यादा यात्री बसों के किराए भुगतान के लिए 28 अगस्त को तहसीलदार बसंती ठाकुर ने चेक जारी किए। तहसील खाते में पर्याप्त राशि होने से चेक बाउंस हो गए। श्रीमती ठाकुर ने क्लर्क गुलाब मंडलोई की गलती बताई।

भास्कर संवाददाता| खरगोन

लोकसभाचुनाव के लिए भगवानपुरा ब्लॉक में अटैच 30 से ज्यादा यात्री बसों के किराए भुगतान के जारी किए चेक बाउंस मामले में सोमवार को राशि जमा होने की बात सामने आई। जानकारी मिलने पर बस संचालकों ने राहत की सांस ली। लेटलतिफी के लिए बैंक अफसर भी तहसील कार्यालय और बिस्टान एसबीआई अफसरों कर्मचारियों की गलती बता रहे हैं। इधर, जिला प्रशासन भी चुनावी कार्य में चेक बाउंस होने की बात से हरकत में आया। अफसरों का कहना है जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।

नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा भगवानपुरा मैनेजर डीआर वर्मा ने बताया करीब दो लाख रुपए की किराया राशि तहसील कार्यालय के खाते (020310100014789) में जमा हो गई है। तहसील कार्यालय को इसकी सूचना भी दी है। बस संचालक चेक लगाकर किराया राशि निकाल सकते हैं। उन्होंने बताया तहसील कार्यालय के कर्मचारियों को पहले अकाउंट की जमा राशि की जांच करके चेक जारी करना थे। श्री वर्मा ने बिस्टान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा के कर्मचारियों को भी दोषी बताया। उन्होंने कहा बैंककर्मियों ने किराया भुगतान संबंधित डाक को समय पर हमें नहीं सौंपा। इससे परेशानी हुई।

मामलेकी करेंगे जांच

^लोकसभा चुनाव की बसों की किराया राशि के चेक बाउंस होना गंभीर मुद्दा है। इसकी जांच शुरू की है। जल्दी ही संबंधित अफसरों कर्मचारियों से पूछताछ होगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।^ -नरेंद्र सूर्यवंशी, एडीएमखरगोन

इम्पैक्ट

भास्कर