पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनामी कूपन योजना से एक करोड़ रुपए ठगी की शिकायत

इनामी कूपन योजना से एक करोड़ रुपए ठगी की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनामीकूपन योजना में सोमवार को मां गणगौर मार्केटिंग सर्विस के खिलाफ दूसरी शिकायत हुई। ग्राम बामंदी के संजय सोनी ने स्कीम चलाने वाले आठ लोगों पर एक करोड़ की ठगी का आरोप लगाया। उन्होंने कुछ महीने पहले बामंदी में ऐसी फर्जी योजना चलाने वालों को जेल होने का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जांच के लिए एसपी एनपी वरकड़े से शिकायत भी की।

शिकायतकर्ता श्री सोनी ने बताया मार्च से शुरू हुई योजना में पत्रकार अश्विन दुबे, नीरज सोनी, गणपति महाजन, पंकज सोनी, हेमंत सोनी, आशीष कोठारी पत्रकार दिनेश खेड़कर ने 2300 रुपए प्रति कूपन के हिसाब से 4500 कूपन बांटे। महीने में दो बार ड्रा होना बताया गया लेकिन एक बार भी ड्रा निकालने की सूचना नहीं मिली। ऐसे ही कई सदस्यों को इनाम ही नहीं दिया। आठ सदस्यों ने करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की है।

बामंदी में हुई कार्रवाई

श्रीसोनी ने बताया कुछ महीने पहले बामंदी में मां रेवा मार्केटिंग सर्विस के नाम से योजना संचालित की गई। शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सभी संचालकों को जेल हुई। पुलिस ने उस मामले में कार्रवाई की तो यहां क्यों नहीं कर रहे। जानकारी के अनुसार जिले में कई स्थानों पर फर्जी इनामी कूपन योजना संचालित हुई। इसमें मेनगांव, बामंदी, बिस्टान में तीन मामले सामने आए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामले की जांच करेंगे

^एेसी योजनाओं की कोई अनुमति नहीं है। शिकायत की जांच करेंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।^ -आर.बी.दीक्षित, एसडीओपी