- Hindi News
- फंसने के चक्कर में कई लोग नहीं कर रहे शिकायत
फंसने के चक्कर में कई लोग नहीं कर रहे शिकायत
महाराष्ट्रकी नाबालिग के खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र करीब 50 से ज्यादा ऐसे लोग जो महाराष्ट्र से शादी कर लड़की लाए थे लेकिन वह उन्हें छोड़कर चली गई हैं। अब वह दबी जुबान में खुलासे की बात तो कर रहे हैं, लेकिन जग हंसाई के चक्कर में पुलिस को शिकायत करने से कतरा रहे हैं। क्षेत्र के कमोदवाड़ा, ढाबा, लौंदी, बाड़ी, बिटनेरा, डेडगांव, सामेड़ा, सांगवी आदि गांवों में महाराष्ट्र से लड़़कियां लाई गई थी। इसमें करीब 50 से ज्यादा लड़कियां वापस महाराष्ट्र चली गई। उधर, महाराष्ट्र पहुंची पुलिस टीम दलाल संजय सहित एक महिला की तलाश कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो टीम को सफलता हाथ लगी है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।