- Hindi News
- 3 जिलों के 73 विद्यार्थियों ने की रोप स्कीपिंग
3 जिलों के 73 विद्यार्थियों ने की रोप स्कीपिंग
आदिमजाति कल्याण विभाग की रोप स्कीपिंग रीजनल स्पर्धा सोमवार को डीआरपी लाइन इंडोर स्टेडियम में हुई। इसमें तीन जिलों के 73 खिलाड़ी विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित 48 खिलाड़ी 19 से 21 सितंबर तक जबलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
क्रीड़ा अिधकारी योगेश वाघ ने बताया अंडर 14, 17 19 आयुवर्ग की स्पर्धा हुई। इसमंें बड़वानी से 5, धार से 20 खरगोन से 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक ग्रुप में 8-8 खिलाड़ियो का चयन किया जाएगा। महिला और पुरुष की टीम मिलाकर 48 खिलाडियों का चयन होगा। इसमें निर्णायक खेल प्रशिक्षक जितेंद्र भावसार, इकबाल खान, विजय पाटील, ललीत सिसौदिया, साधना वर्मा, विजय व्यास धार, नंदिता भट्ट धार रहे। इस दौरान सहायक आयुक्त बी.सी. पांड्ेय, सहायक संचालक अजय शर्मा, उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य केसी भालेकर आिद मौजूद रहे।
कॉलेजमें बनी क्रिकेट टीम
पीजीकॉलेज में सोमवार दोपहर 2 बजे क्रिकेट टीम का चयन किया गया। क्रीड़ा प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया इसमें करीब 50 विद्यार्थियों ने ट्रायल दिया। चयनीत खिलाड़ी जिला स्तरीय स्पर्धा में भाग लेंगे। चयन समिति में क्रीड़ा अिधकारी संतोष भालसे, दीपक वाघ, संजय कोचक, धर्मेंद्र भालसे, प्रो. महेश निगवाल थे। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सुमित्रा वास्केल आिद मौजूद थे।