पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआईजी आर्य पहुंचे खेतिया, पीड़ितों से चर्चा

डीआईजी आर्य पहुंचे खेतिया, पीड़ितों से चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार-रविवाररात में हुई आगजनी की घटना को लेकर सोमवार को निमाड़ रेंज के डीआजी डीके आर्य नगर में पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना कर पीड़ितों से चर्चा की। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है।

सोमवार दोपहर करीब 1 बजे निमाड़ रेंज के डीआईजी डीके आर्य ने विश्राम गृह पर पीड़ित परिवारों से चर्चा करते हुए कहा उन्हें आश्वासन दिया कि शासन नियमानुसार उन्हें जल्द ही शासन से राहत राशि दिलाई जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा जारी है। इसी दौरान उपसदर जुबेर मंसूरी सहित अन्य परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाते हुए कहा पहले भी हुई घटनाओं की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। इस पर उन्होंने कहा पुलिस समय रहते कार्रवाई करती है। डीआईजी ने थाना प्रभारी को सख्त लहजे में अपराधी तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से सदभावना दिखाने की बात कही। इस दौरान एसपी तिलकसिंह भी उपस्थित थे।