तीन महीने से बंद है एक्स-रे मशीन
अस्पताल में बंद हालत में है एक्सरे मशीन।
भास्कर संवाददाता|भगवानपुरा
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र की एक्स-रे मशीन करीब तीन माह से खराब पड़ी है। इससे क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीणों को एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना ओपीडी में 30-40 मरीज आते हैं। ब्लाक मुख्यालय होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया जाता है। एक्स-रे मशीन बंद होने के कारण प्राथमिक उपचार कर सीधे जिला मुख्यालय रैफर किया जा रहा है। ग्रामीण रामला गावड, सरदार गावड़ ने बताया तहसील कार्यालय में आसपास क्षेत्रों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अस्पताल में एक्स रे मशीन बंद होने से असुविधा होती है। ऐसे में मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शीघ्र मशीन दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
जल्दसुधरेगी मशीन
^एक्सरेमशीन दो माह से बंद है। टेक्नीशियन को बुलाया गया है। दो-तीन दिन में मशीन को सुधार लिया जाएगा।^ -डॉ.केके नीमा, बीएमओ,भगवानपुरा
परेशानी