पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणित के शिक्षकों को 5 दिनी प्रशिक्षण दिया

गणित के शिक्षकों को 5 दिनी प्रशिक्षण दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासखंडकी स्कूलों में अध्यापन कार्य कराने वाले शिक्षकों का गणित विषय का पांच दिनी प्रशिक्षण संपन्न हुआ। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बीके खांडे ने बताया पहले चरण के प्रशिक्षण में 142 शिक्षकों को गणित विषय का प्रशिक्षण 2 से 6 दिसंबर तक दिया गया। इसके लिए तीन प्रशिक्षण केंद्र बालक उमावि, कन्या उमावि तथा हाईस्कूल रोडिया बनाए गए। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 8 दिसंबर से 12 तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण में 142 शिक्षक भाग लेंगे। प्रशिक्षण केंद्रों का िवकासखंड प्रभारी डीडी पाटीदार ने निरीक्षण कर शिक्षकों काे मार्गदर्शन िदया। प्रशिक्षण में विकासखंड के अकादमिक समन्वयकों एवं जनशिक्षकों द्वारा समय-समय पर शिक्षकों को सहयोग दिया जा रहा है।